
दौसा। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दौसा जिले के 153 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इन कार्यों पर कुल 400 करोड़ रुपए खर्च होंगे। साथ ही इस मौके पर 501 कर्मयोगियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम में दौसा जिले के 122.16 करोड़ राशि के 36 कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिनमें ऊर्जा विभाग के 5993 लाख रुपए के 4 कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के 269 लाख रुपए के 13 कार्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 1024 लाख रुपए के 8 कार्य, पंचायती राज विभाग के 95 लाख रुपए के 2 कार्य, स्वायत्त शासन विभाग के 1235 लाख रुपए के 2 कार्य, उच्च शिक्षा विभाग के 2660 लाख रुपए के 4 कार्य एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 940 लाख रुपए के 3 कार्य समिलित हैं।
इसी तरह जिले के 277.65 करोड़ रुपए के 117 कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें ऊर्जा विभाग के 18769 लाख रुपए के 13 कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग का 282 लाख रुपए का 1 कार्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 165 लाख रुपए के 3 कार्य, सार्वजनिक निर्माण विभाग के 7945 लाख रुपए के 97 कार्य, गृह विभाग के 344 लाख रुपए का 1 कार्य एवं वन विभाग के 260 लाख रुपए के 2 कार्य सम्मिलित हैं।
मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सामने कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें नवनियुक्त कुल 501 कर्मयोगियों को नियुक्ति पत्र वितरण और किट प्रदान की गई। इनमें वित्त विभाग के 244 कनिष्ठ लेखाकार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 131 कयुनिटी हेल्थ ऑफिसर, गृह विभाग के 106 कांस्टेबल, सांख्यिकी विभाग के 10 संगणक एवं शिक्षा विभाग के 10 अध्यापक एवं कनिष्ठ सहायक सम्मिलित हैं।
Updated on:
13 Jan 2025, 3:23 PM IST
Published on:
13 Jan 2025, 2:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.