7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahapanchayat: नहीं मना सकेंगे बर्थडे… गोद भराई व डीजे भी बंद, इस समाज ने लिए 10 बड़े निर्णय

Saini Samaj Mahapanchayat: अब बर्थडे नहीं मना सकेंगे। गोद भराई व डीजे भी बंद होंगे। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और सुधार की दिशा में और भी कई बड़े निर्णय लिए हैं।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Mar 24, 2025

saini samaj Mahapanchayat

Saini Samaj Mahapanchayat: दौसा। सैनी समाज ने व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और सुधार की दिशा में कई बड़े निर्णय किए हैं। मानपुर कस्बे के महात्मा ज्योतिबा फुले स्थल पर महात्मा ज्योतिबा फुले युवा सेवा संस्थान व सैनी समाज के तत्वावधान में समाज सुधार को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया। इससे पहले महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले की मूर्तियों का अनावरण सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा व जिला प्रमुख हीरालाल सैनी ने फीता का काटकर किया।

सैनी समाज जिलाध्यक्ष रघुनाथ सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई महापंचायत में सामाजिक कुरीतियों को लेकर समाज के पंच-पटेलों ने अपने-विचार व्यक्त किए। जिसमें तय किया गया कि समाज हित में जो निर्णय किए गए हैं, यदि उनकी पालना नहीं करने पर संबंधित गांव के पंच-पटेलों को जिमेदारी देते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर निर्णय लेने का प्रावधान रखा गया है। गांव के पंच-पटेल नियमों को मनवाने में असमर्थ रहेंगे तो उनके खिलाफ भी समाज कठोर निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा।

महात्मा ज्योतिका फूले संगठन तहसील स्तर पर शिक्षा के लिए एक लाइब्रेरी नि:शुल्क कोचिंग सेवा, महात्मा ज्योतिबा फुले युवा सेवा संस्थान के द्वारा समाज के 10 व 12 वीं में प्रतिभावान आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी को खर्चा उठाएगा।

ये फैसले लिए, नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

1. लड़की की गोद भराई रस्म को पूर्ण रूप से बंद किया गया। केवल 11 व्यक्ति साधारण रस्म कर शादी तय होगी।
2. टीका प्रथा पूर्णतया बंद होगी, लग्न में 21 व्यक्ति तक जा सकेंगे।
3. जन्मदिन मनाने पर पूर्ण पाबंदी की गई।
4. दूल्हे की निकासी, घोड़ी चढ़ाई में डीजे व बैण्ड बाजा बंद किया गया है।
5. शादियों में निमंत्रण पत्रों को सोशल मीडिया व फोन के जरिए भेजा जाएगा। घर पहुंचाने पर पाबंदी होगी।
6. शादी समारोह में फीता काटने, स्टेज कार्यक्रम पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया।
7. गंगा स्नान करके आने पर पथवारी पर केवल एक पहरावनी होगी।
8. मृत्यु भोज व चिठ्ठी छपाने पूर्ण रूप से रोक व पगड़ी रस्म में एक रुपया देना होगा।
9. लग्न, भात व अन्य कार्यक्रमों में केवल पेट पहरावणी होगी बाकी रुपए से होगी।
10. किसी भी कार्यक्रम में किन्नर समाज को 11 सौ रुपए देने होंगे।

यह भी पढ़ें: डीजे बजाने और रील बनाने पर रहेगी पाबंदी, मीना समाज सुधार महापंचायत ने निर्णय रखे यथावत

नियमों की पालना के लिए गांव स्तर पर बनेगी कमेटी

समाज के नियमों की पालना के लिए गांव स्तर पर कमेटी बनेगी। नियमों का पालन नहीं करेगा, उस कार्यक्रम में समाज का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं होगा। समाज में कोई भी लड़का ब लडकी अन्य जाति में विवाह करेगा तो माता-पिता उनको अपनी सपत्ति से बेदखल करेगा। महापंचायत में लिए गए निर्णयों का समाज के लोगों ने पालन करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सैनी समाज ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह व्याप्त कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: जयपुर का बस स्टैंड होगा शिफ्ट, एक अप्रेल से यहां से चलेंगी बसें