24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dausa Crime: बदमाशों की हिमाकत, घर में सो रही महिला की नथ ले भागे

दौसा जिले के मंडावरी थाना क्षेत्र में बीती रात्रि अज्ञात समाजकंटकों ने घर के आंगन में सो रही महिलाओं के गहने लूटने की घटना को अंजाम दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 1 Jun 2025, 2:35 PM IST

घायल महिला का उपचार करते डॉक्टर। फोटो: पत्रिका

दौसा। दौसा जिले के मंडावरी थाना क्षेत्र में बीती रात्रि अज्ञात समाजकंटकों ने घर के आंगन में सो रही महिलाओं के गहने लूटने की घटना को अंजाम दिया। किशोरपुरा गांव की धोली पाल ढाणी में अज्ञात बदमाश एक महिला के नाक की नथ तो ले गए, लेकिन दूसरे मकान में एक महिला के कान के जेवरात भी तोडऩे का नाकाम प्रयास किया। महिला के चिल्लाने व जाग होने से ये बदमाश भाग छूटे, लेकिन महिला के कान लहूलुहान हो गए, जिस पर महिला को उपचार के लिए मंडावरी उप जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

मंडावरी थानाधिकारी घासीराम ने बताया कि किशोरपुरा गांव की धोली पाल ढाणी में महिला सुवादेवी लुहार अपने मकान के आंगन में सो रही थी। देर रात्रि को दो जने उसकी नाक की नथ को ले गए। जब महिला को इस बारे में अहसास हुआ तो वह और परिजन भी जग गए औैर बदमाशों की तलाश भी की।

महिला चिल्लाई तो मौके से भाग छूटे बदमाश

थोड़ी देर बाद ही अज्ञात बदमाश एक अन्य मकान में जा पहुंचे और वहां सो रही महिला जगदीशी देवी के कानों के आभूषणों को तोड़कर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन महिला जग गई और चिल्लाने पर परिजन भी जग गए। इस बीच बदमाश मौके से भाग छूटे। कानों से आभूषण खीचने के प्रयास में जगदीशी देवी के कान में घाव हो गए और उसे लहूलुहान हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: खेत में बुजुर्ग का शव मिलने से फैली सनसनी, मां-बेटी हिरासत में

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

थानाधिकारी ने बताया कि घटना को लेकर एक महिला के परिजनों की ओर से प्राथमिकी दी जा रही है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है, शीघ्र ही खुलासा करने का प्रयास है। सरपंच हरिओम मीना ने बताया कि पुलिस बदमाशों को शीघ्र ही गिरफ्तार करें। धरपकड़ नियमित अभियान चला कर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, राजस्थान से गुजरने वाली इन ट्रेनों में जोड़े 120 अतिरिक्त कोच

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग