
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और इनसेट में मृतक भींवाराम। (फोटो: पत्रिका)
चूरू। राजस्थान के चूरू जिले में एक खेत में बुजुर्ग का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मामला राजलदेसर तहसील के गांव भावनदेसर का है। बुजुर्ग की मौत मामले में पुलिस ने मां-बेटी को हिरासत में लिया है। आरोप है कि मां-बेटी ने बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
थानाधिकारी कमलेश सैनी ने बताया कि शनिवार को उन्हें गांव भावनदेसर के पास खेत में शव मिलने की सूचना मिली जिसके बाद वह पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटना की जानकारी डीएसपी अनिल कुमार प्रजापत को भी दी।
सूचना पर घटनास्थल पहुंचे ने मौका निरीक्षण कर मामले की गंभीरता को देखते हुए चूरू से एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने साक्ष्य जुटाकर मृतक के शव को राजलदेसर की मॉर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी सैनी ने बताया कि भावनदेसर निवासी मृतक के बेटे सहीराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि शनिवार को उनके 84 वर्षीय पिता भींवाराम जाट खेत से गांव की तरफ आ रहे थे।
रास्ते में इसी गांव के गोरखाराम की ढाणी में पानी पीने के लिए रुके जहां मौजूद महिला एवं उसकी पुत्री ने बिना किसी कारण के उनके पिता के साथ मारपीट की। मारपीट में उनके पिता भींवाराम की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के पुत्र सही राम की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी सैनी ने बताया कि पुलिस मां-बेटी को हिरासत में लेकर कर गहनता से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें
Updated on:
1 Jun 2025, 2:14 PM IST
Published on:
1 Jun 2025, 2:14 PM IST
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.