10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी आज बाड़मेर में भरेंगे हुंकार… दौसा में करेंगे राजस्थान का पहला रोड शो, जानिए क्या है सियासी मायने?

Lok Sabha Elections 2024 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज फिर से राजस्थान आ रहे हैं। वे सुबह सबसे पहले बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करेंगे। इसके बाद शाम को पीएम मोदी दौसा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Apr 12, 2024

pm_modi-10.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज फिर से राजस्थान आ रहे हैं। वे सुबह सबसे पहले बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करेंगे। इसके बाद शाम को पीएम मोदी दौसा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। बता दें कि एक दिन पहले ही पीएम मोदी ने करौली में चुनावी सभा को संबोधित किया था।

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी आज बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में सुबह 11:30 बजे सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे दौसा में भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा के समर्थन में रोड शो करेंगे। उनका रोड शो करीब एक घंटे का होगा। खास बात ये है कि लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान में पीएम मोदी का ये पहला रोड शो है।

बाड़मेर लोकसभा सीट भाजपा के लिए चुनौती बनी हुई है। ऐसे में पीएम की इस सभा से भाजपा को बहुत उम्मीद हैं। बता दें कि बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी की एंट्री ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। भाटी का मुकाबला कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल और बीजेपी के कैलाश चौधरी से है। ऐसे में अब मोदी के सहारे बीजेपी यहां वोटर्स को अपने पाले में लाने की कोशिश में जुटी हुई है।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब राजस्थान के दौसा जिले से गुजरती थी, तब दौसा में उम्मीद से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी थी। ऐसे में अब बीजेपी दौसा में पीएम मोदी के रोड शो के जरिये कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ना चाहती है। लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी का यह पहला रोड शो है, जो दौसा में निकलने वाला है। माना जा रहा है कि काफी संख्या में यहां लोग जमा होंगे। अब देखना ये है कि जितनी भीड़ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में थी, क्या उतनी भीड़ बीजेपी जुटा पाती है या नहीं? बीजेपी यहां जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है। यहां पर बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा से है। वहीं, कांग्रेस इस सीट पर बीजेपी को जीत की हैट्रिक लगाने से रोकना चाहती है।

यह भी पढ़ें : उदयपुर-बांसवाड़ा में ओले, जानिए आज से 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज