11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Update : उदयपुर-बांसवाड़ा में ओले, जानिए आज से 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

परिसंचरण तंत्र के असर से राजस्थान के मौसम में दो दिन से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 15 अप्रेल तक आंधी बारिश की संभावना जताई है।

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan_weather_update.jpg

Weather

जयपुर। परिसंचरण तंत्र के असर से राजस्थान के मौसम में दो दिन से बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से गुरुवार को भी कई जिलों में बादल छाए रहे तो कहीं-कहीं बारिश भी हुई है। उदयपुर के बंबोरा के निकटवर्ती गांवों में ओलावृष्टि हुई। अचानक आई बारिश के कारण खेतों में कटी पड़ी फसलें भीग गई।

इसी प्रकार बांसवाड़ा में मेघगर्जन और बिजली कडकड़ाने के साथ शहर में ओले गिरे और जमकर बारिश हुई। जिले में दस से पंद्रह किलोमीटर तेज रफ्तार से हवाएं चलीं। राजधानी जयपुर में शाम को अचानक मौसम बदला। कई इलाकों में बारिश हुई।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13-14 अप्रैल को भी येलो व ऑरेंज अलर्ट है। अगले दो दिन विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं- कहीं तेज अंधड़ के साथ बारिश होगी। इस दौरान हवा रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना हैं। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। बादल व बारिश से पारा में में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 15 अप्रेल तक आंधी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 12 अप्रेल को बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, पाली और सिरोही में 30-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।