11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल में बंद कैदियों से घर बैठे बात कर सकेंगे परिजन

The family will be able to talk to the inmates of the jail: ई-मुलाकात कान्फ्रेंस सिस्टम चालू करने की कवायद

2 min read
Google source verification
जेल में बंद कैदियों से घर बैठे बात कर सकेंगे परिजन

जेल में बंद कैदियों से घर बैठे बात कर सकेंगे परिजन

बांदीकुई. अब कैदियों से मिलने के लिए उनके परिजनों को कारागृह एवं उपकारागृह नहीं जाना पड़ेगा। क्योकि सरकार की ओर से ई-मुलाकात कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम चालू किया जा रहा है। इसके लिए ई-प्रीजन सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसके जरिये परिजन ऑनलाइन आवेदन भरेंगे। जहां जेल प्रशासन की ओर से अप्रुव्ड करने पर वीडियो कान्फ्रे ंस के जरिए परिजन घर बैठे कैदियों से बात कर सकेंगे। इससे कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राहत मिलेगी। वहीं परिजनों को घर से जेल तक आने एवं जाने पर होने वाले धन एवं समय की भी बचत हो सकेगी।

The family will be able to talk to the inmates of the jail


उपकारागृह कौलाना में यह सुविधा शुरू कर दी गई है और कैदियों से परिजनों ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये बात भी की। हालांकि यह योजना उपकारागृह कौलाना के अलावा राज्य की सभी जेलों में शुरू करने की कवायद की जा रही है। गौरतलब है कि गत 22 मार्च को कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन के साथ ही उपकारागृह में परिजनों के मिलने पर रोक लगा दी गई थी। इसके चलते परिजन एवं कैदी खासे परेशान होने लगे, लेकिन अब यह सुविधा चालू होने से कैदी अपने परिजनों से बात कर सकेंगे। इसके लिए ऑपरेटर मनोज कुमार सैनी एवं सहायक ऑपरेटर मनीषा मीणा को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

इस प्रकार होगी वीडियो कान्फ्रेंस शुरू


कैदियों के परिजनों को सबसे पहले गूगल पर नेशनल परिजन पोर्टल पर क्लिक करने पर न्यू विजिट रजिस्ट्रेशन में जाना होगा। इसमें विजिटर फार्म खुलने पर विजिटर का नाम, पिता का नाम, पता, आईडी नम्बर, ई-मेल एवं मोबाइल नम्बर अपलोड़ करना होगा। इसमें राज्य, जेल का नाम, विजिट डेट, बंदी का नाम भी अंकित कर विजिट मोड पर जाना होगा। जहां वीडियो कान्फ्रेंस को सलेक्ट कर कैप्चर कोड डालकर सम्मिट करना होगा। जहां मोबाइल पर ओटीपी नम्बर आएगा इसे फार्म में डालना होगा। जिसे सम्मिट करने पर यह मैसेज जेल प्रशासन के पास पहुंच जाएगा। जहां से इस मैसेज को स्वीकृत करने पर ई मुलाकात फार्म अप्रुव्ड हो जाएगा।

इसका मैसेज परिजन की मेल पर आ जाएगा। इसमें मुलाकात की तिथि एवं लिंक सहित एक ओटीपी भी आएगा। लिंक पर क्लिक करने पर वीडियो मोबाइल एप डाउनलोड होगा। जहां ई मेल आईडी पर जाकर लिंक को दुबारा खोलना होगा और वीडियो कान्फे्रंस कॉल पर क्लिक करने पर विजिटर नाम भरना होगा और ओटीपी डालने पर वीडियो कान्फ्रेंस कॉल चालू हो जाएगी। जहां जेल प्रशासन कॉल को रिसीव करेगा और कैदियों की परिजनों से बात करा सकेगा। (ग्रामीण)

The family will be able to talk to the inmates of the jail

परिजनों को नहीं होना पड़ेगा परेशान
ई-मुलाकात वीडियो कान्फ्रेंस की सुविधा चालू होने से परिजन घर बैठे ही कैदियों से बात कर सकेंगे। इससे परिजनों के उपकारागृह आने जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिल सकेगी। सरकार राज्य की सभी जेलों में यह सुविधा चालू कर रही है। फिलहाल डांगल से काम चला रहे हैं। शीघ्र ब्राण्डबैण्ड कनेक्शन भी लिया जाएगा।
-सद्दाम हुसैन, उपकारागृह प्रभारी बांदीकुई

The family will be able to talk to the inmates of the jail