
बांदीकुई. अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था महिला प्रकोष्ठ की बैठक शुक्रवार देर शाम गुढ़ारोड स्थित शिव कॉलोनी में जिलाध्यक्ष निशा नागर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा से ही समाज एवं देश का विकास संभव है। क्योंकि बालिका के शिक्षित होने से दो घर शिक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागिदारी आवश्यक है। ऐसे में रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को अधिक संख्या में जोड़ें। इससे समाज की एकजुटता को बढ़ावा मिल सकेगा।
नगर अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी ने नगर कार्यकारिणी का गठन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे रचनात्मक आयोजनों से महिलाओं में जागरुकता आएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए शीघ्र आगामी होने वाले कार्यक्रमों की कार्य योजना भी तैयार की जाएगी। इस मौके पर संरक्षक कुसुम गौड, जिला महामंत्री अनिता बोहरा, संगठन मंत्री अंजु जैमन, दौसा नगर अध्यक्ष मीरा भारद्वाज, महामंत्री निशा अवस्थी, ममता नंदगांव, विमला वशिष्ठ, लक्ष्मी शर्मा, अनिता शर्मा, ससीमा, गुडडी पण्डा, सोना, कांता देवी, मीनाा, मंगी तिवाड़ी, सीमा व्यास, कांता, हेमलता ने भी समाज के विकास एवं उत्थान पर बल दिया।
मंत्री का अभिनंदन कर बताई समस्या
बांदीकुई. भाजयुमो मण्डल गुढ़ाकटला की ओर से शनिवार को प्रभारी मंत्री राजपालसिंह शेखावत का अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। उन्होंने पानी के लिए टैंकर चालू करने की बात कही। इस पर प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचााए और अभी से आने वाले विधानसभा की तैयारियों में जुट जाए। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला महामंत्री धारासिंह राजपूत, पंचायत समिति सदस्य दौलतराम मीणा, लक्ष्मणराम मीणा, बबलू जोशी, जितेन्द्र बडग़ूजर, गजेन्द्र मिश्रा, घनश्याम शर्मा, महेन्द्रसिंह गुर्जर एवं पिण्टू चौधरी भी मौजूद थे।
पोर्टल पर दर्ज शिकायत का समाधान नहीं
बांदीकुई. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आशापुरा में बालकों को पानी पीने के लिए लगाया गया हैण्डपम्प चार माह से खराब पड़ा हैैैैै। इससे बालक-बालिकाओं को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। संस्था प्रधान की ओर से हैण्डपम्प मरम्मत के लिए कई बार शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजेदार बात यह है कि पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद ही समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग एवं पोर्टल हैल्प लाइन181 पर दर्ज करा चुके हंै। उसके बाद भी हैण्ड़ पंप खराब पड़ा है। पानी के अभाव में पोषाहार पकाने में भी परेशानी होती है। यदि समय रहते हैण्ड पंप ठीक नहीं हुआ तो आगामी दिनों में बालकों के नामांकन ठहराव में गिरावट आएगी।
Published on:
24 Mar 2018 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
