5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीमार बालक को जयपुर लेकर जा रही एम्बुलेंस ट्रक से टकराई, तीन घायल

बालक सुरक्षित बच गया, लेकिन उसके पिता समेत तीन जने घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
dausa accident

dausa accident

दौसा. करौली जिला अस्पताल से जयपुर रैफर करने के बाद 25 दिन के बीमार बालक को लेकर जा रही एम्बुलेंस सोमवार रात करीब ढाई बजे आगरा रोड स्थित बायपास पर ट्रक से टकरा गई। इसमें बालक सुरक्षित बच गया, लेकिन उसके पिता समेत तीन जने घायल हो गए। कोतवाली थाना पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।वहीं बालक को सरकारी एम्बुलेंस में सिपाही किशन के साथ जयपुर अस्पताल भेज दिया।


कोतवाली थाना पुलिस के ड्यूटी अधिकारी रामफूल सैनी ने बताया कि करौली जिले के गढ़मूंडियापुर निवासी मुकेश सिंह का 25 दिन का बालक करौली जिला अस्पताल में भर्ती था। हालत नाजुक होने पर बालक को चिकित्सकों ने जयपुर रैफर कर दिया। वहां से एम्बुलेंस में बालक के साथ पिता मुकेश सिंह के अलावा उमेश कुमार, गोविन्द सिंह भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। हालांकि बालक को कोई चोट नहीं आई। सिपाही किशन ने बालक को जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराकर सूचना परिजनों को दे दी।

कार की टक्कर से चार पदयात्री घायल


लालसोट. थाना इलाके के भैरुवास गांव के समीप सोमवार रात को एनएच 11 बी पर एक बेकाबू कार की टक्कर से चार पदयात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बीती रात को उपखण्ड के इंदावा गांव से खुर्रा बीजासणी माता के लिए पदयात्रा पर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे भैरुवास गांव के समीप एक बेकाबू कार ने रोड के पास चल रहे पदयात्री कालूराम, रामसिंह, हरबाई व मीना को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घटना में कार में सवार समित दास भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी घायलों को लालसोट सीएचसी पहुंचाया। गम्भीरावस्था में कालूराम व समित दास को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया।(नि.प्र)

सड़क हादसों में तीन घायल


महुवा. थाना इलाके में मंगलवार को दो सड़क हादसों में तीन जने घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया। उपनिरीक्षक नेमीचंद ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टीकरी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बच्चू व सतवीर बंजारा निवासी बालाहेड़ी घायल हो गए। इसी प्रकार महुवा-मंडावर रोड स्थित बाणगंगा नदी पर बाइक सवार असंतुलित होकर पुल से नीचे गिरकर घायल हो गया।


संसदीय सचिव ने पहुंचाया अस्पताल


संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुडला ने सडक दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार संसदीय सचिव विधायक सेवा केन्द्र से महुवा आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि बाणगंगा नदी पुल से बाइक सवार असंतुलित होकर नीचे गिर गया। उसे विधायक ने सरकारी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया तथा प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कराया।