दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में मोरेल नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को पानी का स्तर पांच फिट के पार पंहुच गया है। नदी का जल स्तर बढ़ने से सड़क मार्ग पूरी तरह बंद है। कई गांवों का सपंर्क टूट गया। आज सुबह सवारियों से भरी बस यहां पहुंची। लेकिन, पानी का स्तर अधिक होने के कारण बस भी नहीं निकल पाई और वापस लौटना पड़ा।