दौसा

तूफान-बारिश ने मचाई तबाही, मकान गिरने से महिला की मौत, सैकड़ों पोल टूटे, बिजली गुल

weather update: जिले में गुरुवार रात को आए तेज तूफान व बारिश ने तबाही मचा दी। दौसा में एक मकान गिरने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिलेभर में चार लोग घायल हो गए। एक गंभीर को जयपुर रैफर किया गया।

less than 1 minute read
May 26, 2023

weather update दौसा। जिले में गुरुवार रात को आए तेज तूफान व बारिश ने तबाही मचा दी। दौसा में एक मकान गिरने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिलेभर में चार लोग घायल हो गए। एक गंभीर को जयपुर रैफर किया गया। सैंकड़ों पोल टूट गए, दर्जनों गांवों में दूसरे दिन तक बिजली गुल रहने से जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया। दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए, टीन टप्पर उड़ गए, कच्चे मकान ढह गए। साठ से सत्तर किमी रफ्तार से चला तूफान रात को डेढ़ से दो घंटे तक कोहराम मचाता रहा। इस दौरान बारिश भी हुई। बाजारों में होर्डिंग आदि टूट कर गिर गए। दूसरे दिन सामानों को संभालते नजर आए।

जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय रतनी देवी पत्नी भोरी लाल नकवाल निवासी सलावट मोहल्ला दौसा सुबह करीब 6.15 पर घर के आंगन मे झाडू निकालने आई थी। इस दौरान अचानक छत गिर गई, जिससे वह बेहोश हो गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए। पुत्र दामोदर नक्वाल ने बताया कि वहां से जयपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय सहित जिले भर में अधिकांश जगह विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई । शहर में शुक्रवार दोपहर तक कई जगह विद्युत आपूर्ति नियमित नहीं हो पाई थी। इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा भी जगह-जगह लाइन में फाल्ट होने की बात बताई जा रही थी। अंधड़ के साथ आई तेज बारिश के चलते शहर में जगह-जगह पानी भर गया। कच्चे घरों में रहने वाले लोग रात भर सहमे रहे। अंधड़ के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार के तापमान से शुक्रवार को करीब 10 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई।

Published on:
26 May 2023 05:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर