
दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में एक ही दिन में थ्रेसर की चपेट में आने के दो अलग-अलग हादसे सामने आए, जिनमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक पुरुष गंभीर घायल हो गया। महिला की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार सैंथल इलाके के काबलेश्वर गांव में खेत पर अनाज निकालते समय अचानक थ्रेसर में हाथ जाने से एक महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आशा गुर्जर (35) पत्नी हीरालाल गुर्जर निवासी काबलेश्वर को घायलावस्था में दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
एक अन्य हादसे में मंडावरी क्षेत्र के सूरतपुरा गांव में गेहूं की फसल निकालने के दौरान थ्रेसर मशीन में हाथ आने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। चंद्रराज मीना ने बताया कि उसका भाई बाबूलाल मीना (52) पुत्र रतनलाल निवासी सूरतपुरा परिजनों के साथ खेत पर गेहूं निकालने का काम कर रहा था।
यह भी पढ़ें
इसी बीच थ्रेसर में उसका हाथ चले जाने से काफी मात्रा में खून बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही आनन—फानन में परिजन उसे उप जिला चिकित्सालय मंडावरी लेकर आए। जहां चिकित्सक बनवारीलाल जाट ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया।
Published on:
28 Mar 2025 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
