
युवक को घर से उठा ले गए बदमाश, रेप कर जंगल में फेंका, इसके बाद...
हल्द्वानी: उत्तरप्रदेश के हाथरस क्षेत्र में हुए कथित गैंगरेप मामले के सामने आने के बाद देश के अलग—अलग राज्यों से महिलाओं और बच्चियों के दुष्कर्म की खबरें सामने आई है। लोग आक्रोश में है। इस मुद्दे को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। इतना सब कुछ होने के बाद भी कुकर्मी मान नहीं रहे हैं। यह कुंठित मांसिकता के बदमाश केवल युवतियों को ही नहीं युवकों को भी अपनी गंदी नियत का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी से सामने आया है। जहां आरोपियों ने एक युवक को घर से उठाया और जंगली इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला हल्द्वानी के गोरा पड़ाव इलाके का है। युवक की उम्र महज 20 साल है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि 27 सितंबर की रात 2 लोग टेम्पो में उसे बिठाकर ले गए। देर रात वह घायल अवस्था में घर पहुंचा तो घर वाले उसे देखकर भौंचक्के रह गए। पीड़ित को बेस अस्पताल ले जाया गया है, गंभीर अवस्था में युवक भर्ती है।
जख्मी हालत में युवक जब घर पहुंचा तो पहले तो उसने डर के मारे घर वालों को कुछ बताया नहीं। जोर देने पर उसने बताया कि जो युवक उसे ले गए उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जंगल में फेंक कर चले गए। परिवार वालों न जोर दिया तो पीड़ित ने दुष्कर्म की बात का खुलासा किया। यह बात सुनकर घर वालों के होश उड़ गए।
दो लोग गिरफ्तार
परिजनों ने मंडी चौकी में 2 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Published on:
02 Oct 2020 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
