गौरतलब है कि नेपाल की ओर से भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को अपने नक्शे में दिखाए जाने के बाद से नेपाल और भारत के रिश्तों में भी थोड़ी तकरार देखी जा रही है। हालांकि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय नेतृत्व की ओर से इस तकरार को जल्द ही बातचीत के जरिए सुलझाने की बात कही गई है। इधर नेपाल ने अपनी संसद के निचले सदन में नए नक्शे (Nepal Controversial Map) जिसमें तीनों भारतीय क्षेत्र भी नेपाली हिस्से बताए गए हैं, उसे मंजूरी दे दी है। इस पर अब उच्च सदन में फैसला होगा।