
फोटो सोर्स- CM office Uttrakhand
Change in Bakrid holiday date in Uttarakhand: देहरादून में प्रदेश सरकार ने ईद उल जुहा यानी बकरीद के लिए पूर्व में घोषित तारीख में संशोधन किया है। अब 28 मई गुरुवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में शासन ने अधिसूचना जारी की है। दरअसल प्रदेश सरकार की अवकाश तालिका में बुधवार 27 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई थी, लेकिन चांद देखने के बाद इसमें बदलाव किया गया है। राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद यह आदेश तत्काल प्रभाव से पूरे देश प्रदेश में लागू हो गया है।
उत्तराखंड सरकार ने ईद के अवसर पर होने वाली सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बताया गया कि चांद दिखाई देने के बाद प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही पुरानी अवकाश तालिका में संशोधन किया गया और बुधवार 27 मई की जगह गुरुवार 28 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। जिस पर राज्यपाल ने भी अपनी मोहर लगा दी है।
सचिव राजेंद्र कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है, जिसमें बताया है कि वार्षिक अवकाश कैलेंडर में केवल तारीख में परिवर्तन किया गया है और सभी नियम और शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगे। नए आदेश के अनुसार प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालय, कोषागार, उपकोषागार, शिक्षण संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे। समीक्षा के बाद सार्वजनिक अवकाश की तारीख पर निर्णय लिया गया। जिस पर राज्यपाल ने भी अपनी सहमति दी है। प्रदेश में 28 मई को ईद उल जुहा यानी बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। इसके साथ ही
प्रदेश के सभी बैंकों में भी होने वाली छुट्टी की तारीख में परिवर्तन किया गया है। अब बैंक भी 27 मई की जगह 28 मई को बंद रहेंगे, जिसमें सभी सरकारी, निजी, सहकारी बैंक शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार 28 मई गुरुवार की छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के अंतर्गत की गई है। भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाओं में भी 28 मई को छुट्टी रहेगी।
Updated on:
26 May 2026 03:47 pm
Published on:
26 May 2026 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
