6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड में शुक्रवार को रहेगी ट्रांसपोर्ट वाहनों की हड़ताल,आवाजाही ठप होने के आसार

हडताल से पर्वतीय क्षेत्रों के लिंक मार्गों पर आवाजाही में सबसे ज्यादा परेशानी हो सकती है...
1 minute read
Google source verification
strike

strike

(देहरादून): भारी बारिश के चलते मुश्किलों का सामना करने वाले देवभूमि उत्तराखंड के लोगों की समस्याएं और बढ सकती है। लगातार हो रही बारिश ने राज्य की सड़कों को क्षत विक्षत कर दिया है, नदियों के उपर बने पुल बारिश में बह गए है। इस वजह से लोगों की रफ्तार थम गई है। और अब प्रदेश के ट्रांसपोर्टरों की तरफ से चक्काजाम करने की घोषणा करने के बाद लोगों की आवजाही ही ठप हो जाएगी। राज्य के सभी ट्रांसपोर्टर शुक्रवार को हड़ताल करने वाले है। इससे सार्वजनिक परिवहन और ट्रांसपोर्ट के वाहनों के साथ ही टैक्सी जैसे वाहनों के पहिए भी थम जाएंगे। इससे लोगों को सामान यहां से वहां ले जाने और इधर से उधर जाने में दिक्कत होने वाली है।


कर चुके है पूरी तैयारी,यह सब वाहन चालक हड़ताल पर

प्रदेश में शुुक्रवार को दो लाख यात्री वाहनों के पहिए थम सकते हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होगी। विशेषकर पर्वतीय इलाकों के लिंक मार्गों पर दिक्कत होगी। प्रदेश के ट्रांसपोर्टरों ने देशव्यापी हडताल को सफल बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। ट्रांसपोर्टर परिवहन विभाग को चक्काजाम का नोटिस भी थमा चुके हैं। चक्काजाम में बस, टैक्सी, मैक्सी, ट्रक, आटो, विक्रम, सिटी बस, स्कूल बस यूनियनें शामिल हैं। हडताल से पर्वतीय क्षेत्रों के लिंक मार्गों पर आवाजाही में सबसे ज्यादा परेशानी हो सकती है। इन मार्गों पर निजी बस और मैक्सी के अलावा आवागमन का कोई अन्य साधन नहीं है। रोडवेज की बसें भी इन रूटों पर नहीं चलती हैं। ऐसे में लोगों को पैदल चलने को मजबूर होना पडेगा। हडताल में स्कूल बस और वैन यूनियनें भी शामिल हैं। इसलिए बच्चों को भी स्कूल जाने और घर आने में परेशानी उठानी पडेगी ।

यह भी पढे:अविश्वास प्रस्ताव मामला: भाजपा को घेरने के लिए विपक्ष ने चली चाल, इन सांसदों से किया जा रहा संपर्क

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग