5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: उत्तराखंड में 3 दिन तूफानी बारिश की संभावना, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

IMD ने अगले 3 दिन के लिए उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान (Uttarakhand Weather Forecast) जारी किया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक उत्तराखंड में बारिश (Rain in Uttarakhand) का दौर जारी रहेगा। जानिए मौसम का ताजा अपडेट…

2 min read
Google source verification
Weather Update

फाइल फोटो- पत्रिका

Latest Weather Update: उत्तराखंड में अगले 3 दिनों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान (Uttarakhand Weather Forecast) जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक उत्तराखंड में बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। बारिश की गतिविधियों के बीच कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

5 से 7 जून तक तूफानी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तीन दिनों का बारिश अलर्ट जारी किया है। आज 5 जून 2026 से 7 जून तक राज्य के मैदानी तथा पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, आज 5 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़ और चंपावत समेत अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का खतरा है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। आज भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

7 जून से थमेगी बारिश

IMD के मुताबिक, 6 जून को पर्वतीय व मैदानी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 7 जून को बारिश की तीव्रता कुछ कम होने की उम्मीद है, लेकिन 7 से 9 जून तक पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम की गतिविधियों को देखते हुए प्रशासन ने सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। ऊंचाई वाले इलाकों में भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव और नदियों में अचानक जल स्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पर्यटकों को अनावश्यक यात्रा टालने और पहाड़ी सड़कों पर सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग ने किसानों को खड़ी फसलों की सुरक्षा, पशुपालकों को पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने और आम नागरिकों को बिजली गिरने के समय घर के अंदर रहने की अपील की है। खासकर खुले में काम करने वाले मजदूरों और टूरिस्टों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग