
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, SP देवरिया
देवरिया जनपद SP संजीव सुमन में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत 10 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जबकि पांच अन्य पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। इसके अतिरिक्त, श्रीरामपुर में तैनात एक हेड कांस्टेबल को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।
SP कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली के भुजौली चौकी प्रभारी आशीष राय को श्रीरामपुर थाना के प्रतापपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली में तैनात मनीष सिंह को भुजौली चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
श्रीरामपुर के प्रतापपुर चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह को बरहज के कपरवार चौकी भेजा गया है, जबकि बरहज के कपरवार चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को बनकटा के रामपुर बुजुर्ग चौकी का प्रभार सौंपा गया है।
इसी क्रम में, कोतवाली में तैनात जय सिंह यादव को खामपार थाना के भिंगारी बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है। भिंगारी बाजार चौकी प्रभारी अनित कुमार राय को सदर कोतवाली की सिविल लाइन चौकी की जिम्मेदारी मिली है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी अजय कुमार तिवारी को भटनी के कस्बा चौकी स्थानांतरित किया गया है।
भटनी के कस्बा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को थाना भटनी में तैनाती दी गई है। भटनी में तैनात इंद्रेश कुमार को सलेमपुर के मझौलीराज चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि कोतवाली में सुशांत कुमार सिंह को सेंटर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चौकी प्रभारियों के अलावा, पुलिस लाइन से एक हेड कांस्टेबल को श्रीरामपुर थाना भेजा गया है। सलेमपुर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल सोनू कुमार का स्थानांतरण श्रीरामपुर थाना किया गया है। गौरी बाजार थाने में तैनात महिला कांस्टेबल संगीता सिंह को सीसीटीएनएस श्रीरामपुर भेजा गया है।
मदनपुर के संग्राम यादव को भी श्रीरामपुर थाना भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात जयदीप दुबे को सलेमपुर कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। श्रीरामपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार शाह को लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है
Published on:
27 Feb 2026 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
