2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनियंत्रित ट्रैक्टर-रूटावेटर की चपेट में आए बाइक सवार, दो युवकों का एक-एक पैर कटा, हुई मौत

देवरिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों का एक, एक पैर कटकर अलग हो गया। रात में ट्रैफिक कम होने से काफी देर तक दोनों घायल तड़पते रहे।

less than 1 minute read
Google source verification

शुक्रवार की शाम में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-रूटावेटर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों का एक-एक पैर कट गया। यह हादसा देवरिया धूस-बंजरिया मार्ग पर पोखरभिंडा गांव के पास हुआ।रात के अंधेरे में रास्ते पर युवकों को लहूलुहान पड़ा देख एक कार चालक उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा ले गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उनको महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम

पुलिस ने दोनों के शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। उधर, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक ट्रैक्टर-रूटावेटर लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

दुर्घटना के बाद सड़क पर तड़पते रहे घायल

बाघौचघाट थाना क्षेत्र के देवरिया धूस गांव के रहने वाले संदीप सिंह (40) पुत्र ब्रह्मा सिंह व अनिल सिंह(40) पुत्र कांता सिंह बाइक से बंजरिया बाजार गए हुए थे। वे दोनों वहां से घर लौट रहे थे। सायं 6:30 बजे के करीब वे अभी वे पोखर भिड़ा गांव के सामने तक थे कि एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-रोटावेटर की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों का एक-एक पैर कटकर अलग हो गया।रात के अंधेरे में काफी देर तक दोनों सड़क पर बेहोशी की हालत में गिरे पड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कार सवार ने उन्हें लाद कर मेडिकल कालेज पहुंचाया।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग