7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीषण दुर्घटना ने लील ली दो दोस्तों की जिंदगी, बाइक के परखच्चे उड़े… परिजनों में कोहराम

सोमवार की देर रात जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, इसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर हालत में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक तीनों एक ही बाइक से अपने गांव जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, deoria

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौत

देवरिया जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल है जिसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना रारबड़ी गांव में सोमवार की देर रात हुई। हादसे की खबर सुनते ही परिजनो में कोहराम मचाया , दो दोस्तों की मौत पर ग्रामीण स्तब्ध हैं।

बाइक पहले पेड़ से टकराई फिर गड्डे में गिरी

जानकारी के मुताबिक रारबड़ी गांव निवासी गोलू उर्फ सूरज गौड़, अनुज गौड़ और प्रिंस गौड़ एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से महुई श्रीकांत चौराहे गए थे। देर रात तीनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। गांव के गोदाम के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ से टकराई और फिर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान दो युवकों की मौत, परिजनों की चीत्कार से दहला मेडिकल कालेज

दुर्घटना के बाद हुई तेज आवाज सुन आसपास के लोग मौके कर पहुंचे, वहां तीन युवकों को खून से लथपथ देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए है। उन्हें तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान गोलू और अनुज ने दम तोड़ दिया, जबकि प्रिंस की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पर परिजन अस्पताल पहुंचे, वहां स्थिति देख कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से जिला मेडिकल कालेज दहल उठा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।