13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deoria News : देवरिया के मिशन स्कूल में चल रहा था बड़ा खेल, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जम कर काटा बवाल

हिंदू संगठनों को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि बरहज स्टेशन रोड स्थित मिशन स्कूल के चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण किया जा रहा है। इसी शिकायत के चलते विश्व हिंदू परिषद के प्रमोद मिश्र, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व नगर अध्यक्ष जितेंद्र भारत, मुकेश पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संगठन और भाजपा के कार्यकर्ता सुबह करीब दस बजे स्कूल पहुंचे। प्रार्थना सभा में भारी भीड़ देखकर कुछ शक हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां के एक मिशन स्कूल में धर्मांतरण का बड़ा खेल चल रहा था, बरहज नगर पालिका परिषद स्थित मिशन स्कूल का यह पूरा मामला है जहां पर प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण की शिकायत पर रविवार को हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता स्कूल में जा पहुंचे, आरोप है कि यहां पर कार्यकर्ताओं को आपत्तिजनक सामग्री मिली जिसका बाद काफी ज्यादा हंगामा शुरू हो गया।

हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को मिली हिंदू विरोधी किताबें

हंगामे की सूचना पाकर नायब तहसीलदार रविन्द्र मौर्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।मिशन स्कूल स्थित चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान काफी दिनों से धर्मांतरण की शिकायतें आ रही थी। हिंदूवादी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं को इस बारे में तब शक होने लगा जब प्रार्थना सभा में भारी भीड़ उमड़ने लगी। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सुबह करीब दस बजे ही बड़ी संख्या में स्कूल परिसर स्थित चर्च में आ पहुंचे, पहले तो पूछताछ की गई और इसी दौरान कुछ आपत्तिजनक समग्री पाए जाने के बाद परिसर में हंगामा शुरू हो गया।

विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

जानकारी के मुताबिक देखते ही देखते हंगामा और आपत्तिजनक सामग्री की छीनाझपटी होने लगी लेकिन इसी दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर सूचना मिलने के बाद पहुंच गए मामले को अपने नियंत्रण में ले लिया। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर हालांकि मामला शांत करा लिया गया लेकिन नायब तहसीलदार के मुताबिक दोनों पक्षों को थाने भी बुलाया गया।फिलहाल पूरे मामले की जांच हो रही है।