13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deoria News : समाजवादी पार्टी पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान, लगा दिये यह आरोप

शुक्रवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वर्गीय राजेंद्र किशोर शाही की स्मृति में नवनिर्मित अधिवक्ता चेंबर के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए अधिवक्ता चेंबर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। हम भी अधिवक्ता हैं। उनकी समस्याओं से वाकिफ हूं।

less than 1 minute read
Google source verification

देवरिया में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बहराइच की घटना पर विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में केवल अराजकता और दंगा फसाद है।

बहराइच की घटना पर शासन अत्यंत गंभीर

अपने दौरे पर मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। बहराइच की घटना को शासन ने बहुत गंभीरता से लिया है। पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच चल रही है। दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसके लिए पैरवी की जा रही है। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हमारी प्रतिबद्धता उत्तर प्रदेश की जनता के प्रति है। उत्तर प्रदेश में हर स्थिति में कानून को और मजबूत करेंगे।

राजेंद्र शाही अधिवक्ता भवन का किए लोकार्पण

इस दौरान डिप्टी सीएम देवरिया में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कलेक्ट्रेट कचहरी स्थित राजेंद्र किशोर शाही अधिवक्ता भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ताओं के लिए किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों को गिनाया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज का प्रहरी है। अधिवक्ता एक ऐसा समुदाय है, जो मरते दम तक अपने मुवक्किल की रक्षा करता है। इस दौरान अधिवक्ता भवन के लोकार्पण के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, भाटपार रानी विधायक सभा कुंवर कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, एसपी संकल्प शर्मा मौजूद रहे।