10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deoria News: कश्मीर में तैनात सैनिक के बेटे ने खुद को मारी गोली, मचा कोहराम

देवरिया में शुक्रवार को दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां एक सैनिक के बेटे ने घर पर पिता की रखे लाइसेंसी असलहे से खुद को गोली मार किया। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़े।

less than 1 minute read
Google source verification

शुक्रवार की सुबह मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा में युवक ने बंद कमरे में पिता के लाइसेंसी असलहे से स्वयं को गोली मार ली। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने असलहा को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।परिजनों के मुताबिक, सेना के जवान पंकज सिंह का छोटा पुत्र 22 वर्षीय आयुष उर्फ छोटू सुबह कमरे में गया। थोड़ी देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुन स्वजन भाग कर कमरे तक पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह कमरा खोल कर देखा गया तो आयुष का खून से सना शव पड़ा था।

जम्मू कश्मीर में तैनात सैनिक के बेटे ने खुद को मारी गोली

जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में तैनात सेना के जवान पिता के घर पर रखे लाइसेंसी राइफल से घटना घटित हुई है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी होते ही दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई।मामले के पीछे असल वजह क्या थी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। मृतक दो भाई में छोटा था। बड़ा भाई पीयूष बाहर रह कर पढ़ाई करता है। माता अनिता सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था। चाचा चंद्रदीप सिंह स्वजन को ढांढस बंधा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग