6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deoria news : खेतों से मोटर चुरा इस चीज का कर रहे थे इंतजार, उल्टा पड़ गया मामला…पुलिस ने बचाई जान

जिले के भटनी थाना क्षेत्र के बनरही गांव में खेतों में लगे मोटर को शनिवार की रात तीन युवक खेत से मोटर चुरा कर दुबौली प्राथमिक स्कूल के पास रुक कर सुबह का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों को जानकारी हुई कि खेत से चोरी गई मोटर के साथ आरोपी छिपे हैं। लोग मौके पर पहुंच तीनों आरोपी को चोरी के समान के साथ पकड़ लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

शनिवार रात को भटनी थानाक्षेत्र में ग्रामीणों ने तीन युवकों को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया और उनके कपड़े उतारकर जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले जाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

खेतों में लगे मोटर चुरा कर कर रहे थे सुबह का इंतजार

भटनी थाना क्षेत्र के बनरही गांव के निवासी राकेश और अन्य ग्रामीणों ने अपने खेतों में मोटर लगाया था, शनिवार रात को तीन युवकों ने खेत से मोटर चुराये और दुबौली स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास रुककर सुबह का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को सूचना मिली कि ये युवक चोरी की मोटर के साथ छुपे हुए हैं। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ लिया और उनके कपड़े उतारकर पिटाई शुरू कर दी। ​​​​​​​इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और पूछताछ के लिए थाने ले गई।

तीनों युवकों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज

आरोपियों ने अपनी नाम नीरज, शनि और रितेश बताया जो सिंगहीडीह गांव के निवासी हैं। राकेश की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।