10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deoria News : स्कूटी से कॉलेज जा रही दो छात्राओं को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, दर्दनाक मौत

देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रेलवे पड़री ढाला के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से पढ़ने जा रही दो स्कूटी सवार छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा छात्राओं को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

सोमवार सुबह स्कूटी सवार दो छात्राओं की मौत हो गई।बरियारपुर क्षेत्र के बगहां मठिया के पास सीमेंट ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तेज रफ्तार में स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्राओं की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जुट गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कॉलेज जा रही छात्रों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा

जानकारी के मुताबिक शिवांगिनी पांडेय (22) और शिवानी तिवारी (22), संत विनोबा कालेज देवरिया जा रही थीं। शिवांगिनी स्कूटी चला रही थीं और शिवानी पीछे बैठी थीं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे, जैसे ही वे बैकुंठपुर-देवरिया मार्ग पर बगहां मठिया के पास पहुंचीं, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मचा कोहराम

घटना की खबर मिलते ही अहिरौली और पिपरा शुक्ल विशुनपुरा गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। पोस्टमार्टम हाउस में भी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवांगिनी एमए अंग्रेजी की छात्रा थीं, जबकि शिवानी एलएलबी की पढ़ाई कर रही थीं। बरियारपुर थाना प्रभारी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस जल्द ही केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करेगी।

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग