बताया जाता हे कि रामनगीना यादव देवरिया के कद्दावर नेता थे और वह मुलायम के भी काफी करीबी थे। इस बार देवरिया सीट से उनके पुत्र विजय यादव को सपा ने टिकट भी दिया है। उनके निधन के बाद देवरिया और कुशीनगर में शोक की लहर है। कुशीनगर के पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, विधान परिषद सदस्य और कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राम अवध यादव, मंत्री ब्रम्हा शकर त्रिपाठी व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।