
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, रेल लाइन पर स्टंट
सोशल मीडिया पर लाइक की चाहत में नौजवान खतरनाक कारनामे कर गुजरने से परहेज नहीं कर रहे है हैं। हालांकि इसका खामियाजा भी कभी कभी उन्हें जान देकर भुगतना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर नोनापार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक रेलवे पटरी के बीच बाइक दौड़ाता दिख रहा है, जबकि उसके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद हैं। इनमें से एक वीडियो बना रहा है और दूसरा पीछे चल रहा है।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो भोजपुरी गाने की धुन पर खुद को 'माफिया' बताते हुए रील बना रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नोनापार रेलवे स्टेशन के पास का है, जहां युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाई। वीडियो में 'हाईकोर्ट में यार हमार थाना पे पर्चा कट जाई' जैसे गाने का इस्तेमाल किया गया है, जिसने क्षेत्र में चर्चा तेज कर दी है।
हालांकि, वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए RPF ने जांच शुरू कर दी है। RPF प्रभारी धनंजय राय ने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है।
Published on:
22 Apr 2026 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
