13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से निकली किशोरी तो खाकी पहना शख्स जबरिया खींच ले गया एक मकान में…

गौरीबाजार क्षेत्र का मामला

less than 1 minute read
Google source verification
Police

पुलिस

होमगार्ड ने एक किशोरी की आबरू लुटने का प्रयास किया। कई दिनों तक समझौते के दबाव के आगे जब परिवारीजन नहीं झुके तो पुलिस ने होमगार्ड के खिलाफ बलात्कार के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। मामला गौरीबाजार क्षेत्र का है।
गौरीबाजार क्षेत्र में एक पंद्रह साल की किशोरी किसी काम से घर से निकली थी। 12 नवम्बर की शाम को रास्ते में एक होमगार्ड ने उसे जबरिया खींच एक मकान में ले गया। मकान में होमगार्ड ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगा। किशोरी विरोध करने हुए चिल्लाने लगी लेकिन वह नहीं माना। किसी तरह वह उसकी चंगुल से भाग निकली। इसके बाद वह रोते-चिल्लाते घर पहुंची। सारी बात बतायी। किशोरी की दशा देख गांव के लोग भी जुट गए। अपनी फजीहत होते देख होमगार्ड ने समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। लेकिन परिवारीजन किसी प्रकार के समझौते से इनकार कर दिया। थाने में तहरीर दी लेकिन कई दिनों बाद शुक्रवार की शाम को जाकर होमगार्ड को हिरासत में पुलिस ने ले लिया है।