
जिले में हैरान करने वाला मामला आया है यहां डांट से नाराज छात्र ने टीचर पर मोटर साइकिल चढ़ाकर घायल कर दिया। घटना में टीचर बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
शहर के मेहड़ा पुरवा निवासी मोहम्मद इदरीश शांति निकेतन इंटर कॉलेज भलुअनी में भूगोल के टीचर हैं। 29 जुलाई को 12वीं की क्लास में उन्होंने शरारत कर रहे एक छात्र को डांट दिया। 30 जुलाई को छुट्टी होने पर वह घर जा रहे थे। विद्यालय से महज दो सौ मीटर आगे पहुंचे ही थे कि तीन मोटरसाइकिल सवार छात्रों ने पीछा किया। उनकी मोटरसाइकिल पर लात मारकर उन्हें गिरा दिया।गिरने के बाद शिक्षक के सिर पर छात्रों ने बाइक का पहिया चढ़ा दिया। जिससे इदरीश अहमद बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने स्थानीय अस्पताल और देवरहा बाबा स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले गए।
हालत गंभीर देखकर डाॅक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बनी है।घायल शिक्षक की पत्नी फातिमा खातून ने भलुअनी थाने में अपने पति के ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष भलुअनी ने बताया कि तहरीर मिली है। अभी मैं कोर्ट में आया हूं। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
02 Aug 2024 11:40 pm
Published on:
02 Aug 2024 11:11 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
