17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया के कंपोजिट स्कूल में दिन में पढ़ाई , रात में शराब पार्टी… टीचर भी होते हैं शामिल

देवरिया के एक कंपोजिट स्कूल में हैरान करने वाली घटनाएं हुई हैं। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले इस स्कूल में कुछ सफेदपोश और शिक्षक मिलकर छुट्टी के बाद खुलेआम मीट और शराब की पार्टी करते हैं।

2 min read
Google source verification

देवरिया के एक सरकारी स्कूल में आए दिन शराब पार्टियों का दौर चल रहा है। विद्यालय को कुछ शिक्षकों और नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्कूल को रात में पार्टी घर बना लिए हैं।मिड डे मील बनने वाले बर्तनों में मांस पक रहा है और शराब की बोतलें दिखाई दे रही हैं।प्रधानाध्यापक कक्ष में कुर्सियों पर कई शिक्षक और नगर पंचायत अध्यक्ष भी बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं इस करतूत का हेतिमपुर नगर पंचायत के एक सभासद ने फोटो भी वायरल किया है।

यह भी पढ़ें: बिना जानकारी के बोल कर गुमराह करते हैं अखिलेश यादव, भड़के गोरखपुर के महापौर

कंपोजिट स्कूल में नगर पंचायत अध्यक्ष और कुछ शिक्षक कर रहे हैं पार्टी

जिले के हेतिमपुर नगर पंचायत में स्थित परिषदीय कंपोजिट विद्यालय का फोटो सामने आया है। इसमें विद्यालय के कुछ शिक्षक और नगर पंचायत हेतिमपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव कुछ साथियों के साथ रात में विद्यालय में मटन की एक पार्टी कर रहे हैं। विडियो में शराब की बोतलें भी दिखाई दे रही हैं।यह फोटो विद्यालय की छुट्टी होने के बाद का है। बताते चलें कि इस कंपोजिट विद्यालय में 17 शिक्षकों की नियुक्ति है और लगभग 360 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। यहां के स्थानीय लोगों की मानें तो इस विद्यालय में स्कूल की छुट्टी होने के बाद आए दिन ये लोग शराब और मुर्गा की पार्टी करते हैं और इनको रोकने वाला कोई नहीं है।

CDO बोले…कराई जा रही है जांच

इस पूरे मामले पर जब अधिकारियों से बात की गई तो जांच करने की बात कही गई। प्रधानाध्यापिका का कहना है कि मैं चाबी नगर पंचायत अध्यक्ष को उनके मांगने पर देकर गई थी इस स्कूल में कुछ काम होने वाला था। सीडीओ प्रत्युष पांडेय ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। डिटेल्स आ जाने पर कार्रवाई की जाएगी।