13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Murder news : ढाई महीने पहले किया था प्रेम विवाह, अब पेड़ से लटका मिला शव…परिजनों में मचा कोहराम

देवरिया में शुक्रवार को बड़ी घटना हो गई, भटनी क्षेत्र के चांदपार गांव के पास स्थित पेड़ पर युवक की लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। उसकी पहचान चांदपुर गांव के शराफत अली के रूप में हुई।

2 min read
Google source verification

जिले के भटनी क्षेत्र के चांदपार गांव के समीप कोइलार नाले के पास शुक्रवार सुबह पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा तो युवक की पहचान चांदपार गांव निवासी के रूप में हुई।जांच में युवक का ढाई महीने पहले पड़ोस गांव के एक युवती से प्रेम विवाह करने का मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से ससुराल पक्ष के लोग खुश नही थे और इसको लेकर अक्सर विवाद होता था। बुधवार को विवाद से परेशान पत्नी भी मायके चली गई। युवक नाराज पत्नी को मनाने गुरुवार शाम ससुराल गया था। हादसे के बाद युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। शिकायत पर पुलिस मामले में दो लोगों को हिरासत में पूछताछ कर रही है।

भटनी थाना क्षेत्र के चांदपार गांव निवासी शराफत अली (23) पुत्र निक मोहम्मद गांवों में फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचता था। इसी दौरान करीब एक साल पूर्व खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बहोरवा मिश्र गांव निवासी एक युवती से उसको प्रेम हो गया। परिजनों से बचकर दोनों छुप कर मिलने लगे। प्रेम परवाह चढ़ा तो दोनों एक साथ जीने-मरने की कसमें खाकर शादी करने पर अड़ गए। हालांकि युवती के घर वाले शादी कराने को तैयार नही हुए, लेकिन युवती के जिद के आगे विवश होकर इस पर उन्होंने सहमति जता दी। इसके बाद अप्रैल महीने में शराफत और जरीना की

शादी धूमधाम से हुई। लोगों ने बताया कि शादी के एक महीने बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा।इसको लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में कई बार पंचायत हुई। इससे तंग आकर जरीना बुधवार को मायके चली गई। बृहस्पतिवार शाम गलती का एहसास होने पर शराफत पत्नी को मनाने बहोरवा मिश्र चला गया। अगले दिन सुबह शुक्रवार को चांदपार गांव के पास पेड़ की डाली में फंदे से झूलता उसका शव मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि चांदपार गांव के पास पेड़ से लटका युवक का शव मिला है। शरीर पर कोई चोट का निशान नही है। जिससे आत्महत्या के कयास लगाए जा रहे है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति समझ में आएगी। इसके अलावा परिजनों ने युवक के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।