2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ निहाल सिंह हत्याकांड का शूटर,अवैध असलहा बरामद

देवरिया जिले के निहाल सिंह हत्याकांड में शामिल बदमाश दीपक मिश्र को मुठभेड़ में दबोच लिया। बदमाश को पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

देवरिया जिले के निहाल सिंह हत्याकांड में शामिल बदमाश दीपक मिश्र को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है, बदमाश के पैर में गोली लगी है उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना में शामिल तीन शूटर समेत 5 बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच जानकारी ली।पुलिस ने पास अवैध असलहा बरामद किया है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में सड़क पर मौत का नंगा नाच…पांच की मौत

सात नवंबर को हुई थी निहाल सिंह की गोली मारकर हत्या

देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र में सात नवंबर को ग्राम जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर युवक शुभम सिंह उर्फ निहाल सिंह पुत्र विश्वजीत सिंह निवासी-बरांव थाना मदनपुर देवरिया की अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना सुरौली पर मृतक की मॉ की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

ASP देवरिया

एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जनपद देवरिया में सुरौली थाना क्षेत्रांतर्गत सात नवंबर को अज्ञात हमलावरों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।पुलिस टीम द्वारा घटना का अनावरण करते हुए पूर्व में पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई थी। शेष एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पैर में गोली लगी है। स्थिति सामान्य है। इसके पास से अवैध शस्त्र भी बरामद हुआ है। पूछताछ कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।