
देवरिया जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र के इजरही गांव में शुक्रवार को तिलक समारोह चल रहा था, इसी बीच दोपहर में उधर से गुजर रही बोलेरो जीप ने वहां खेल रहे मासूम को रौंद दिया। आनन फानन में परिजन मेडिकल कालेज ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मासूम की मौत की खबर सुन घर में मातम पसर गया, चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। एसडीएम श्रुति शर्मा व सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने इमरजेंसी पहुंचकर किसी तरह परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि बोलेरो ने मासूम को रौंद दिया है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। बोलेरो की पहचान की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मलकौली गांव के रहने वाले चार वर्षीय कार्तिक पुत्र दीपक गुप्ता अपनी मां के साथ ननिहाल इजरही गांव आया था, जहां शाम को उसके मामा निलेश गुप्ता का तिलक कार्यक्रम था। दरवाजे पर तिलक समारोह की तैयारी चल रही थी। कार्तिक दूसरे बच्चों के साथ दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच उसकी मां अंदर बरामदे में चली गई। देवरिया की तरफ से जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मासूम को रौंद दिया और चालक बोलेरो लेकर फुलवरिया की तरफ भाग निकला।
मासूम को लेकर स्वजन महर्षि देवरहा मेडिकल कालेज के इमरजेंसी में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। स्वजन व ग्रामीण बोलेरो चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस को शव देने से मना कर दिया।एसडीएम व सीओ ने बोलेरो की पहचान कर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर स्वजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
Published on:
16 May 2025 10:57 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
