6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिस्टल के बल पर कर रहा है छेड़खानी, स्कूल जाना छोड़ छात्रा घर रहने को मजबूर

देवरिया में 10वीं की छात्रा से पिस्टल के बल पर छेड़खानी का मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार में शोहदे ने पीड़िता को जवाब नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इससे परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया।

2 min read
Google source verification

जिले में हाईस्कूल की छात्रा के साथ पिस्टल के बल पर छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है । लड़की के प्यार में पागल युवक ने लड़की के इंकार पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इससे परेशान छात्रा स्कूल जाना छोड़ घर पर ही रह रही है। शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक पर छेड़खानी, जान से मारने की धमकी और पाॅक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस उसके घर दबिश दे रही है।

प्यार कबूल नहीं करने पर गोली मारने की दी धमकी

भटनी नगर के वार्ड-11 निवासी हाईस्कूल की एक छात्रा ने मनचले की सरेराह छेड़खानी से परेशान होकर पढ़ाई छोड़ दी है। उसने पुलिस से शिकायती पत्र में बताया कि हतवा वार्ड का रहने वाला एक युवक एक माह से छेड़खानी कर रहा है।एक सप्ताह पूर्व उसने कोचिंग जाते समय रास्ते में घेर कर पिस्टल के बल पर छेड़छाड़ की। साथ ही प्यार कबूल नहीं करने पर छात्रा और उसके परिजनों को गोली मारने की धमकी दे डाली। पहले तो किशोरी ने डर के मारे इसके बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन बाद में युवक की हरकतें बढ़ने और अश्लील फोटो शेयर करने पर छात्रा ने पढ़ाई छोड़ इसकी जानकारी अपने मामा को दी।
बता दें कि छात्रा पिता की मौत के बाद अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करती है। हालांकि मामा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक पर छेड़खानी, जान से मारने की धमकी और पाॅक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

छेड़खानी के आरोपी युवक का पिस्टल के साथ फोटो वायरल

एकतरफा प्यार में दीवानगी की हदें पार करने वाले छेड़खानी के आरोपी युवक की पिस्टल के साथ फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आरोपी विभिन्न तरीके से पिस्टल दिखा कर पीड़ित परिवार को धमका रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस फरार युवक को गिरफ्तार करने में लगी है।

बोले पुलिस अधिकारी

सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले युवक के विरुद्ध छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी व पाॅक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इसके अलावा पिस्टल के साथ वायरल फोटो की भी जांच चल रही है।