24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोते हुए महिला बोली- जब डॉक्टरों ने जवाब दे दिया तो अब्दुल गनी शाह बाबा की कृपा से हुआ था बेटा

Abdul Ghani Shah Baba mazar demolition : 50 साल पुरानी अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रही। मजार पर बुलडोजर चलता देख एक महिला आहत हो गई और रोने लगी।
2 min read
Google source verification
Abdul Ghani Shah Baba mazar demolition

अब्दुल गनी शाह मजार पर बुलडोजर चलने से आहत हुई हिंदू महिला, PC- Patrika

देवरिया : जिले में स्थित लगभग 50 साल पुरानी अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रही। अब तक मजार परिसर में बना 4 हजार वर्ग फीट का हॉल, मजार और चबूतरा ध्वस्त किया जा चुका है। अब केवल मस्जिद शेष है, जिसे तोड़ा जाना बाकी बताया जा रहा है। प्रशासन का आरोप है कि यह मजार सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी, जिसके चलते कार्रवाई की जा रही है।

इस मजार पर वर्षों से न सिर्फ मुस्लिम, बल्कि हिंदू श्रद्धालु भी पूजा-अर्चना के लिए आते रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को रानी तिवारी नाम की एक महिला अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ मजार पहुंचीं। वह भावुक थीं और उनकी आंखों में आंसू थे।

रानी तिवारी ने बताया कि करीब 12 साल पहले उन्होंने इसी मजार पर संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी, जो बाद में पूरी हुई। उन्होंने मजार समिति को चादर के लिए पैसे दिए, दुआ की और बेटे के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर लौट गईं।

'डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था'

रानी तिवारी देवरिया शहर की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि 12 साल पहले वह मजार के पास स्थित एक स्कूल में शिक्षिका थीं। उस दौरान उनका गर्भपात हो गया था और इसके बाद डॉक्टरों ने संतान होने की संभावना से इनकार कर दिया था।

उन्होंने बताया, 'मैं मानसिक रूप से टूट गई थी। तभी मेरी एक मुस्लिम सहकर्मी ने रमजान के दौरान बाबा की मजार पर मन्नत मांगने की सलाह दी। कुछ समय बाद ही मेरे जीवन में खुशियां लौटीं और मुझे एक स्वस्थ बेटा हुआ।' इसके बाद से वह समय-समय पर मजार पर आती रहीं और दुआ करती रहीं।

विधायक को धमकी, राजनीति भी गरमाई

मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। देवरिया से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर सिर कलम करने की धमकी दी गई है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक विधायक को खुलेआम धमकी देता नजर आ रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने मजार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस अवैध मजार का विरोध करने के कारण ही आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक राम नगीना यादव की हत्या की गई थी और अब न्याय हुआ है। मजार क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग