
बुधवार को देवरिया में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। जहां तरकुलवा क्षेत्र के रहने वाले 2 मासूमों की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। जबकि अन्य दो की स्थित गंभीर है। फिलहाल दोनों का महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।हादसे के शिकार चारो बच्चे एक ही पट्टी के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक ये घटना तरकुलवा क्षेत्र के नरहरपट्टी गांव का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने घर के समीप पोखरी खुदवाई है। बुधवार की शाम करीब 4 बजे गांव के ही रहने वाले धूपशरण शर्मा की ढाई साल की बेटी प्रिति, संजय शर्मा का चार साल का बेटा अनुभव, अनिल शर्मा की चार साल की बेटी गुड़िया और नागेंद्र शर्मा का दो साल का बेटा युवराज खेलते हुए पोखरी की तरफ चले गए। उसी दौरान चारो मासूम पोखरी में डूबने लगे। यह देख वहां मौजूद एक महिला ने शोर मचाया। महिला की चीख सुन कर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों को पोखरी से निकाला लेकिन तब तक चारों मासूम अचेत हो चुके थे।
अफरा तफरी में ग्रामीण सभी को लेकर सीएचसी तरकुलवा पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। यहां पीआईसीयू में तैनात चिकित्सकों ने कृति और अनुभव को मृत घोषित कर दिया जबकि गुड़िया और युवराज का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उन दोनों की स्थिति भी गंभीर है।
Published on:
20 Nov 2024 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
