7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया हत्याकांड में योगी का बड़ा एक्शन, SDM-CO समेत 15 अफसर सस्पेंड

Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड में शासन ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर गुरुवार को लापरवाह 15 राजस्वकर्मियों और पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। सभी पर विभागीय कार्रवाई की गई है। किसी को निलंबित कर दिया गया है तो किसी का ट्रांसफर कर दिया गया है।  

less than 1 minute read
Google source verification
UP_CM_Yogi_Adityanath_Jaipur_visit 4

Deoria Murder Case: देवरिया में हुए हत्याकांड मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर शासन ने बड़ी कार्रवाई कर दी। सरकार ने घटना जिस तहसील की है, वहां के एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, दो तहसीलदार, थानेदार और तीन लेखपाल के साथ ही सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। जिन पुलिस कर्मियों को इस मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया है, उनमें चौकी प्रभारी, एक हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल को निलंबित किया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर पहुंचकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मृतक सत्य प्रकाश दुबे के घायल बेटे का हाल जाना था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर नाराजगी जाहिर की थी। कहा था कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

सीएम ने लखनऊ में की समीक्षा

लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया की घटना की गहन समीक्षा की। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोषी कोई भी हो, वह बचना नहीं चाहिए। साथ ही लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम योगी की नाराजगी को देखते हुए आनन-फानन में शासन ने रुद्रपुर तहसील के एसडीएम, सीओ, दो तहसीलदार सहित राजस्व और पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की।