16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Filmi Style: फिल्म नायक की स्टाइल में कृषि मंत्री ने डीएम को लगाया फोन, कर्मचारी को कराया सस्पेंड

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का काफिला बड़वा से सलकनपुर की ओर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में लगी भीड़ को देखकर उन्होंने पूरे काफिले को रोका.

2 min read
Google source verification
नायक के अनिल कपूर की स्टाइल में कृषि मंत्री कमल पटेल ने लगाया फोन

नायक के अनिल कपूर की स्टाइल में कृषि मंत्री कमल पटेल ने लगाया फोन

देवास. मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री का अंदाज फिल्म नायक के अनिल कपूर की तरह नजर आया, जिस प्रकार फिल्म में कलाकार ने एक दिन का सीएम बनने के दौरान लोगों की समस्याएं ऑन द स्पॉट हल की थी, उसी प्रकार मंत्री ने भी मौके से ही किसानों की समस्या सुनकर सीधे कलेक्टर को फोन लगा दिया और तुरंत समिति सेवक को सस्पेंड भी करा दिया। उनका यह अंदाज देखकर किसान काफी खुश हुए। उन्होंने कलेक्टर को खुद आकर खाद बटवाने का निर्देश देने के साथ ही वीडियोग्राफी करवाने के भी आदेश दिए, ताकि खाद वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो।

IAS की तैयारी कर रहे 22 साल के युवक की दौड़ते-दौड़ते मौत


भीड़ देखकर रोका काफिला

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का काफिला बड़वा से सलकनपुर की ओर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में लगी भीड़ को देखकर उन्होंने पूरे काफिले को रोका और भीड़ के रूप में जुटे किसानों की समस्या सुनकर उसे तुरंत हल करने के लिए मौके से ही डीएम को फोन लगा दिया, यही नहीं उन्होंने किसानों की समस्या दूर करने के लिए खुद कलेक्टर को स्पॉट पर पहुंचकर खाद वितरण करवाने के निर्देश दिए।

कोरोनाकाल में नहीं भरी फीस तो बच्चों को स्कूल से नहीं छोड़ा, परिजन ने हंगामा कर लिखाई रिपोर्ट


यह है मामला


इन दिनों मध्यप्रदेश में किसान खाद को लेकर काफी परेशान हो रहे हैं, किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रहा है, कई जगह तो आधी रात को सोसायटियों तक पहुंचने के बाद भी किसान खाली हाथ लौट रहे हैं, किसानों को टोकन लेने के बाद भी खाद के लिए एक से दो दिन तक कतार में लगना पड़ रहा है, ऐसे ही हालात मंत्रीजी को नजर आए, तो उन्होंने तुरंत किसानों की समस्या सुनकर उसे हल कराने के लिए कलेक्टर को फोन लगाया।

समिति सेवक को करवाया सस्पेंड


दरअसल खातेगांव तहसील के ग्राम अजनास सोसाइटी में खाद की कालाबाजारी और लेटलतीफी के कारण किसान आक्रोशित थे, इसी दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल फिल्मी स्टाइल में सामने आए, इसके बाद किसानों ने अपनी समस्या मंत्री को बताई। किसानों ने बताया कि खाद उपलब्ध होने के बाद भी खाद नहीं दिया जा रहा है। आधी रात को कालाबाजारी कर दलालों को बेचा जा रहा है। उसके बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने तत्काल कलेक्टर देवास, एसडीएम को निर्देशित किया और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर समिति सेवक सुरेश केवट को निलंबित करने के आदेश दिए। मंत्री ने कलेक्टर को आदेश दिया कि मौके पर आकर खाद बंटवाएं और उसकी वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी की करवाएं।