
,,
मंगलवार को सुबह से देवास जिले में कोहरा छाया हुआ है। 20 मीटर दूर की भी विजिबिलिटी नहीं थी। इस कारण वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भोपाल-इंदौर हाईवे से गुजरने वाले वाहन भी धीमी रफ्तार से चलते रहे। यही स्थिति एक दिन पहले सोमवार को भी थी।
रविवार को दिनभर कोहरा छाने व बारिश के बाद सोमवार को सर्द मौसम से दिन में कुछ राहत मिली। सोमवार सुबह घना कोहरा छाया। इस दौरान दृश्यता 20 मीटर ही रही। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। कोहरे का असर सुबह करीब 10 बजे तक रहा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगा और धूप निकली। धूप निकलने से लोगों लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।
उधर शाम होते ही फिर मौसम सर्द हो गया। रात में फिर कोहरे का असर नजर आया। उधर धूप सोमवार को धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। दिन के तापमान में जहां 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई वहीं रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया था।
स्कूलों का समय बदला
सर्द मौसम के चलते शासन ने स्कूलों का समय परिवर्तन करने के आदेश जारी किए। जारी आदेश अनुसार 20 जनवरी तक सभी स्कूल सुबह 10 बजे से संचालित होंगे। कक्षा 6 से 12वीं तक की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय अनुसार होगा।
उज्जैन में भी भीषण कोहरा
कोहरा का असर मालवा क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को सुबह उज्जैन शहर भी कोहरे की आगोश में डूबा हुआ था। लोग सुबह उठे तो हैरान हो गए। उज्जैन की शान माने जाने वाला फ्रीगंज क्षेत्र कोहरे में डूबा था। सुबह कड़कड़ाती ठंड में लोग चाय की चुस्की और पौहे-जलेबी का लुत्फ लेते हुए नजर आए।
Updated on:
09 Jan 2024 10:19 am
Published on:
09 Jan 2024 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
