mp news: मध्यप्रदेश के देवास में पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही हत्या की उस वारदात का पर्दाफाश कर दिया जिसके कारण रविवार की सुबह शहर में सनसनी फैल गई थी। सुबह सुबह हुई इस वारदात के बाद शाम ढलते ढलते तक पुलिस के हाथ कातिलों तक पहुंच गए और सनसनीखेज खुलासा हुआ। घर में चोरों के घुसने और लूट करने व पति को हथौड़ा मारने की कहानी बीवी ने पुलिस को सुनाई थी जो झूठी निकली है।