23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोस्टग्रेजुएट में प्रवेश के लिए इस दिन से शुरुआत, 14 अगस्त तक पूरी होगी प्रक्रिया

10 जून से हुई यूजी के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया, इस बार नहीं होगा तीसरा चरण, दो के बाद सीधे होगी सीएलसी

3 min read
Google source verification

देवास

image

Reena Sharma

Jun 10, 2019

indore

पोस्टग्रेजुएट में प्रवेश के लिए इस दिन से शुरुआत, 14 अगस्त तक पूरी होगी प्रक्रिया

देवास. कक्षा दसवीं व बारहवीं के परिणाम पिछले माह ही आ चुके हैं और गर्मी की छुट्टियां अंतिम चरण में है। इसके बीच कॉलेजों में स्नातक (यूजी) में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। यह प्रक्रिया करीब दो माह तक चलेगी। इस बार ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की खास बात यह है कि तीन चरण की जगह दो ही चरण होंगे और उसके बाद सीएलसी (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। उधर स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी।

must read :हवा-आंधी के साथ बारिश, पेड़ के नीचे दबने से वृद्धा की मौत, युवती घायल

ऑनलाइन प्रवेश की सबसे पहली कड़ी रहेगी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन। पंजीयन के तुरंत बाद विद्यार्थी को अपनी पसंद के कॉलेज चयनित करने होंगे, अधिकतम 10 कॉलेज सिलेक्ट किए जा सकते हैं। सत्यापन का 100 रुपए शुल्क भी उसी समय देना होगा। पंजीयन करवाने जाने वाले विद्यार्थी अपने साथ अपने समस्त दस्तावेज जैसे मार्कशीट, फोटो, आधार कार्ड, ट्रिपल एसएम आईडी, जाति प्रमाण पत्र आदि अवश्य रूप से लेकर जाएं। पंजीयन का प्रिंट आउट लेने के बाद दस्तावेजों को साथ लेकर किसी भी शासकीय कॉलेज में सत्यापन करवाया जा सकता है। सत्यापन की शुरुआत भी सोमवार से ही हो जाएगी।

must read :बिजली कटौती पर ऊर्जा मंत्री की बैठक, पूछा- हेल्पलाइन 1912 की क्या स्थिति, लोग बोले- लगता ही नहीं

दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य पूर्ण होने के बाद प्रथम चरण की सीट आवंटन की सूची 27 जून को जारी होगी। इसमें जिसके नाम होंगे व 28 जून से एक जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। जिनके नाम पहले चरण की सूची में शामिल नहीं हो वो दूसरे चरण की सूची का इंतजार करेंगे। तीन जुलाई से इसकी प्रक्रिया चालू होगी। यदि कॉलेज च्वॉइस में बदलाव करना चाहता है तो अपग्रेड किया जा सकता है।

दूसरा चरण तीन जुलाई को शुरू होगा। जो विद्यार्थी किसी कारण से पहले चरण तक पंजीयन नहीं करवा पाया है वह चार से आठ जुलाई तक पंजीयन व सत्यापन करवा सकेगा। सीट आवंटन की दूसरे चरण की सूची 15 जुलाई को आएगी। इसमें शामिल रहने वाले 15 से 19 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे। दो चरण के बाद सीधे सीएलसी (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) शुरू हो जाएगी। इसका समय 22 से 27 जुलाई तक रहेगा। यदि पहले व दूसरे चरण में पंजीयन व सत्यापन नहीं हुआ है तो सीएलसी के दौरान वह भी कराया जा सकता है। 31 जुलाई को सीएलसी की सूची कॉलेजों द्वारा जारी की जाएगी। सीएलसी से प्रवेश होने वाली प्रक्रिया ८ अगस्त तक चलेगी।

must read :हवा-आंधी के साथ बारिश, पेड़ के नीचे दबने से वृद्धा की मौत, युवती घायल

जिले में करीब 20 सरकारी व निजी कॉलेज

: देवास जिले में वर्तमान में करीब 20 कॉलेज संचालित हैं। इनमें से 12 कॉलेज सरकारी हैं। इनमें से चार देवास जिला मुख्यालय में स्थित हैं।

कृषि वाले आर्ट्स, बॉयो के एलाइड ग्रुप में ले सकेंगे प्रवेश : इस साल एक और बदलाव हुआ है। कृषि संकाय वाले विद्यार्थी चाहें तो वे यूजी मेें आट्र्स या फिर बॉयो के एलाइड ग्रुप में प्रवेश ले सकते हैं।पहले उनके लिए यह सुविधा नहीं थी।

सबसे अधिक भीड़ रहेगी केपी कॉलेज में

must read : बिजली कटौती : कार्रवाई का ऐसा खौफ, अफसरों ने रात 12 बजे बदली उपभोक्ता की केबल

साइंस व लॉ कॉलेज अलग होने के बाद भी केपी कॉलेज में सबसे अधिक विद्यार्थियों का दबाव रहता है। यहां यूजी प्रथम वर्ष व पीजी पहले सेमेस्टर में करीब 1600-1700 सीटें अलग-अलग संकायों की हैं।

must read : NIMCET RESULTS 2019 : जिसे मैथ्स का एम भी नहीं आता था, उसने हासिल कर ली ऑल इंडिया रैंक-1

ये सावधानियां रखें

प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्टे्रशन करवाते समय दस्तावेज के हिसाब से ही नाम, पिता का नाम, जाति वर्ग, आधार नंबर, विशेष योग्यता, पता आदि ध्यान से देखकर दर्ज करवाएं। यदि गलती हो गई तो फिर सुधार आसान नहीं रहेगा और चक्कर लगाने की स्थिति बन सकती है। वहीं शासकीय योजनाओं के लाभ से भी वंचित हो सकते हैं।