देवास. जैसे-जैसे नवरात्र के दिन अपने समापन की ओर बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे भक्तों में माता की भक्ति भी अपने चरम की ओर बढ़ती जा रही है। हालांकि, काेराेना के संदेह के चलते इस बार विशाल गरबा का आयोजन तो नहीं हो सका है, लेकिन माता पंडाल में लाेग छोटे-छोटे समूहों में बटकर गरबा कर रहे हैं। इस दाैरान गरबा पंडालों में कलाबाजी के भी एक से एक नमूने देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा मंगलवार रात को देवास के युवा क्लब राधागंज द्वारा आयोजित गरबा रास में देखने को मिला, ये गरबा रास जिसने भी देखा, वो दंग रह गया। दरअसल, यहां आयुषी चौहान नामक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने बुलेट और स्चूल पर खड़े होकर दोनों हाथों से तलवारबाजी का हुनर दिखाया। युवती की ये कलाबाजी जिसने भी देखी, उसने दांतों तले उंगलियां दबा लीं।