पेंच टाइगर रिजर्व में सैर के लिए पर्यटक जिप्सी में सवार होकर निकले थे। पर्यटक जंगल की हरियाली और खुशनुमा माहौल का मजा ले ही रहे थे कि, अचानक सामने से बाघ उनकी ओर बढ़ता हुआ आ गया। जंगल में दोनों तरफ पर्यटकों से भरी जिप्सी थीं। देखते ही देखते बाघ एकदम जिप्सी के करीब आ गया, जिससे वाहन में सवार सभी सैलानियों की सांसे अटक गईं। लेकिन, कुछ देर आसपास तफरी करने के बाद बाघ निकल गया, जिसके बाद पर्यटकों की जान में जान आई और वाहन आगे बढ़ सका। घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि, ये वाकया रुखड़ गेट के पास हुआ था।