7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर-बैतूल हाईवे के पास भयानक सड़क हादसा, 40 से ज्यादा घायल, एक की मौत

Road Accident: इंदौर-बैतूल हाइवे पर कन्नौद के समीप कलवार घाट पर दो बसों में भिड़ंत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
road accident

road accident

Road Accident: मध्यप्रदेश में इंदौर-बैतूल हाइवे पर कन्नौद के समीप कलवार घाट पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय चार्टर्ड बस और एक अन्य यात्री बस की भिंडत हो गई। हादसे में एक-दो अन्य वाहन भी चपेट में आ गए। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब 40 लोग घायल हुए है।

सूचना पर कन्नौद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कन्नौद अस्पताल पहुंचाया। 5 गंभीर घायलों को इंदौर रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि चार्टर्ड बस का ड्राइवर कमलेश निवासी खातेगांव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों का उपचार किया जा रहा है। वहीं अधिकांश यात्रियों को सामान्य चोट आई है जिनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

मौके पर पहुंचे विधायक

भीषण सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा कन्नौद के सरकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति जानी व उपचार की व्यवस्था देखी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद सौम्या जैन के अनुसार एक व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि हुई है। चार से पांच गंभीर रूप से घायल है जिनको रेफर किया जा रहा है। इसके अलावा 17 से 18 अन्य यात्रियों का कन्नौद के अस्पताल में उपचार चल रहा है।