5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असल मकसद अपनी इच्छाओं की कुर्बानी

 सीनियर ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में अदा हुई नमाज, नमाज बाद हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए मांगी दुआ

2 min read
Google source verification
dewas

देवास. अल्लाह की राह में सब कुछ कुर्बान करने का त्यौहार ईदुज़्जुहा शहर भर में मुस्लिम समाज द्वारा शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद के मौके पर लोगों ने एक.दूसरे को गले लग ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम इलाकों में ईद का खासा माहौल दिखाई दिया। ईद की नमाज के बाद घर.घर में कुर्बानी की रस्म भी हुई। त्याग व बलिदान का पर्व ईदुज्जुहा पारंपरिक रीति रिवाजों व उत्साह के साथ मनाया गया। शहर की दोनों प्राचीन ईदगाहों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने विशेष नमाज अदा की व अल्लाह का सजदा किया। बाद में सभी ने गले मिलकर एक.दूसरे को मुबारकबाद दी। घर-घर में बकरों की कुर्बानी दी गई। सुबह 9.30 बजे सीनियर ईदगाह में शहरकाजी इरफान अहमद अशरफ ी ने नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान दुआ मांगते हुए शहर काजी व मुस्लिम समाज के लोगों ने हिन्दू.मुस्लिम एकता की मजबूती के लिए दुआ की। काजी इरफान ने अपनी तकरीर में कहा कि जो शख्स अल्लाह की राह में खर्च करता है, अल्लाह उसकी जिंदगी को संवार देता है। इस्लाम को अमन का मजहब बताते हुए मुल्क की खुशहाली और अम्नो.सलामती, अखंडता के लिए दुआएं मांगी। काजी साहब ने हजरते इब्राहीम, हजरते इस्माईल की राहे.खुदा में दी गई कुर्बानी के बारे में फरमाया कि यह कुर्बानी का असल मकसद अपनी इच्छाओं की कुर्बानी और अल्लाह की रजा है। सिर्फ जानवर को कुर्बान करना नहीं, बल्कि अपनी प्रिय वस्तुओं को त्याग करना भी है। इस्लाम का मूल उद्देश्य दुनिया में अमन, शांति और इंसानी भाईचारा कायम करना है। कलेक्टर आशीष सिंह व एसपी अंशुमान सिंह व निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने सीनियर ईदगाह पहुंचकर काजी इरफान एहमद को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद पेश की।
तीन दिन तक चलेगी कुर्बानी
ईदुज़्जुहा के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे को दावत देते हैं। लोग अलग.अलग दिन दावत पर बुलाएंगे इसलिए शहर में तीन दिनों तक कुर्बानी का दौर चलेगा। मान्यता है बकरीद के दिन जिन मुसलमानों पर कुर्बानी वाजिब है वो तीन दिन में से किसी एक दिन कुर्बानी कर सकते है। ईद की विशेष नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से मिलकर मुबारकबाद दी।