14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवास फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, आरोपी पर लगा ‘रासुका’, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Dewas factory blast: देवास फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में आरोपी और फैक्ट्री के मालिक अनिल मालवीय के खिलाफ जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने रासुका की कार्रवाई की है।

2 min read
Google source verification

देवास

image

Akash Dewani

May 14, 2026

Major action in Dewas factory blast case NSA imposed on accused anil malviya MP News

Major action in Dewas factory blast case (फोटो-Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के देवास में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट (Dewas factory blast) में तीन मजदूरों की मौत हो गई। टोंककला में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट को लेकर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में आरोपी और फैक्ट्री के मालिक अनिल मालवीय के खिलाफ देवास जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने रासुका की कार्रवाई की है। अनिल मालवीय पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत करवाई की जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पटाखा लाइसेंस का गलत तरीके से उपयोग करने एवं नियम शर्तों का पालन नहीं करने पर की गई। इसके अलावा मामले में उज्जैन संभागायुक्त ने भी मामले को लेकर मजिस्ट्रियल जांच बैठाने की घोषणा की है।

हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच

उज्जैन संभागायुक्त कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले की मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी। इसके लिए दो अधिकारियों की टीम का भी गठन किया गया है जिसमे उज्जैन जिले के अपर कलेक्टर अतेंद्र सिंह गुर्जर और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग इंदौर में संचालक स्तर अधिकारी नमिता तिवारी शामिल है। जारी आदेश के अनुसार, जांच अधिकारी एक सप्ताह के भीतर पूरी जांच करके तथ्यात्मक रिपोर्ट आयुक्त को सौंपेंगे।

इन 6 बिंदुओं पर होगी जांच

  1. अग्नि दुर्घटना एवं विस्फोट के संभावित कारण ।
  2. विस्फोटक नियमों (Explosive Rules) के विभिन्न प्रावधान के पालन कि स्थिति ।
  3. नेशनल बिल्डिंग कोड, 2016 (National Building Code) के प्रावधान के पालन कि स्थिति ।
  4. घटना स्थल व जिले में अन्य जारी अनुज्ञप्तियों की स्थति ।
  5. दुर्घटना स्थल पर जारी किये गये अनुजप्तियों की वस्तुस्थिति ।
  6. अन्य विभागों की भूमिका ।

मृतकों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान

हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। हादसे की जानकारी लगते ही सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

विस्फोट इतना तेज की सड़क तक उड़े शव

बता दें कि, गुरूवार सुबह टोंककला के पास एबी रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को एक भीषण विस्फोट हुआ था। अचानक लगी आग के बाद एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे, जिससे आसपास कई किलोमीटर तक कंपन महसूस किया गया। हादसे में अबतक तीन मजदूरों की मौत भी हो गई है जबकि 27 से ज्यादा मजदूर झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि, फैक्ट्री का मलबा और शव सड़क तक जा पहुंचे। (MP News)