देवास

एमपी में जाम में फंसे फंसे चली गई व्यक्ति की जान, बेबस बेटा डेढ़ घंटे बाद निकाल पाया गाड़ी…

mp news: डेढ़ घंटे जाम में फंसा रहा परिवार, वृद्ध को आया अटैक, देवास पहुंचने से पहले दम तोड़ा...।

2 min read
Jun 27, 2025
जाम में फंसे-फंसे थम गई सांसें। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

mp news: मध्यप्रदेशके देवास में बहन की तेरहवीं शामिल होने जा रहे एक व्यक्ति के लिए रोड पर लगा जाम जानलेवा बन गया। जिस वक्त उनकी गाड़ी जाम में फंसी तभी उन्हें अटैक आ गया, गाड़ी परिवार के अन्य सदस्य भी थे। किसी तरह परिवार के सदस्यों ने लोगों से मिन्नतें कर गाड़ी निकाली और अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक दे हो चुकी थी और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। परिवार के सदस्य ने बताया कि वो करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे अगर जाम नहीं होता तो जान बच सकती थी।

इंदौर के बिजलपुर निवासी 62 वर्षीय कमल पांचाल की देवास के मुखर्जी नगर में रहने वाली बहन का पिछले दिनों निधन हो गया था। शुक्रवार को उनकी तेहरवीं का कार्यक्रम था। इसी में शामिल होने के लिए कमल पांचाल पत्नी और बेटे-बहू के साथ कार से देवास आ रहे थे। देवास निवासी उनके रिश्तेदार विजय पांचाल ने बताया सुबह करीब 7.30 बजे वे परिवार के साथ बिजलपुर से निकले थे। गाड़ी उनका बेटा विजय चला रहा था।

जब उनकी गाड़ी अर्जुन बड़ौदा के पास पहुंची तो वहां लंबा जाम होने के कारण वे काफी देर फंसे रहे। इसी दौरान कमल पांचाल की तबीयत बिगड़ी और करीब पौन घंटे वे तड़पते रहे। बेटे ने अन्य लोगों की मदद से गाड़ी जाम से निकाली और करीब 10 बजे उन्हें शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर बिजलपुर रवाना हुए जहां अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार कमल पांचाल कृषक थे। उनके दो बेटे विजय व विनय हैं जो कम्यूटर रिपेयर करने का कार्य करते हैं।

Updated on:
27 Jun 2025 08:50 pm
Published on:
27 Jun 2025 08:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर