22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में घर के बाहर बैठे रिटायर्ड डीएसपी पर गिरा छज्जा, मौत

mp news: घर के बाहर गेट के पास छत के छज्जे के नीचे बैठे थे रिटायर्ड डीएसपी, दबने से मौत...।
less than 1 minute read
Google source verification
dewas

Retired DSP Himmat Singh Rana Died Part of Home Ceiling Fall Down

mp news: मध्यप्रदेश के देवास से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक दर्दनाक हादसे में रिटायर्ड डीएसपी की उनके घर में ही मौत हो गई। घटना शहर के विजयनगर इलाके की है जहां घर के बाहर बैठे रिटायर्ड डीएसपी की छत का छज्जा गिरने से मौत हो गई है। हादसे के बाद हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मलबे को हटाकर डीएसपी के शव को बाहर निकाला गया है।

देखें वीडियो-

रिटायर्ड डीएसपी पर गिरा छत का छज्जा

देवास शहर के होली ट्रिनिटी स्कूल के पास विजयनगर क्षेत्र में रिटायर्ड डीएसपी हिम्मत सिंह राणा का मकान है। शुक्रवार को हिम्मत सिंह राणा घर के बाहर गेट के पास बैठे हुए थे और तभी दर्दनाक हादसा हो गया। छत का छज्जा अचानक हिम्मत सिंह राणा पर आ गिरा जिससे मलबे में दबने से हिम्मत सिंह राणा की मौत हो गई। छत का छज्जा गिरने से हड़कंप मच गया और चीख पुकार मच गई। लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

मलबे से निकला शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। मलबे से रिटायर्ड डीएसपी हिम्मत सिंह राणा का शव मलबे से निकाल लिया गया है। जिस घर में ये हादसा हुआ उसमें हिम्मत सिंह राणा अपनी पत्नी के साथ रहते थे। देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने रिटायर्ड डीएसपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।