25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंद घर के फ्रिज में मिली महिला की लाश, बिजली गुल हुई तो फैली बदबू

mp news: इंदौर में रहता है मकान मालिक, किराए पर दिया था मकान, कभी-कभी आता था किराएदार..।

2 min read
Google source verification
dewas

mp news: मध्यप्रदेश के देवास में शुक्रवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई। मामला शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी का है जहां एक बंद घर से महिला की लाश मिली है। लाश घर में फ्रिज में रखी हुई थी। जिस महिला की लाश मिली है उसकी उम्र करीब 30-35 साल है। जिस घर में लाश मिली है उसका मकान मालिक इंदौर में रहता है और उसने मकान किराए पर दे रखा था। पुलिस ने शव को जब्त कर किराएदार की तलाश शुरू कर दी है।

फ्रिज में मिली महिला की लाश

शुक्रवार की सुबह इलाके की बिजली बंद होने के बाद वृंदावन धाम कॉलोनी के एक मकान से तेज बदबू आने लगी। मकान में रहने वाले दूसरे किराएदारों ने घर में आ रही बदबू के बारे में इंदौर में रहने वाले मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव को सूचना दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद घर को खोला तो घर में रखे फ्रिज के अंदर से एक महिला की लाश मिली है महिला की उम्र करीब 30-35 साल है और उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। मृतका की शिनाख्त प्रतिभा पाटीदार के तौर पर हुई है जो कि किराएदार संजय पाटीदार की पत्नी है।


यह भी पढ़ें- यंग कपल के साथ बेकार मोबाइल फोन ने कर दिया बड़ा खेला…


कभी कभी आता था किराएदार

पता चला है कि जून 2023 में संजय पाटीदार नाम के शख्स को ये मकान किराए पर दिया गया था। जिसके बाद किराएदार संजय पाटीदार ने जून 2024 को मकान खाली कर दिया था लेकिन एक स्टडी रूम और मास्टर बेडरूम खाली नहीं किया था इन दोनों कमरों में संजय पाटीदार ने अपना सामान रख दिया था और मकान मालिक से कहा था कि वो इसे बाद में खाली कर देगा। मकान में रहने वाले दूसरे किराएदारों के मुताबिक संजय कभी कभी मकान पर आया करता था और अकेला ही आता था। अभी संजय कहां है पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।


यह भी पढ़ें- 'औरत' बन जाता था डॉक्टर ! पुलिस ने पकड़ा तो देखकर रह गई हैरान