18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Accident News: देवास-भोपाल हाईवे में युवक की मौत से बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ता किया जाम

MP Accident News: मध्यप्रदेश के देवास-भोपाल हाईवे पर बायपास पर भीषण हादसा हुआ है। जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई। जिसको लेकर ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
dewas news

MP Accident News: मध्यप्रदेश के देवास-भोपाल हाईवे पर बायपास से कुछ दूरी पर एक भीषण हादसा हो गया। जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ते को जाम कर दिया है। इसके कारण भोपाल रोड़ पर लंबा जाम लगा रहा। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से देवास गया था। तभी ये हादसा हो गया।


जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह के घर में पारिवारिक आयोजन था। तभी वह सुबह किसी काम से देवास आ रहे थे। तभी सीआईए स्कूल के सामने उन्हें ट्रक ने चपेट में ले लिया। जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही इस घटना की सूचना ग्रामीणों को मिली वह मौके पर पहुंच गए और रास्ता जाम कर दिया।

MP News: स्कूल वैन में लगी आग, बाल-बाल बची स्कूली छात्रों की जान, जानें पूरा मामला

ग्रामीणों ने जमकर की तोड़फोड़


गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे को जाम करके बस-ट्रकों में जमकर तोड़फोड़ शुरु कर दी। देवास-भोपाल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी भारी दल के साथ पहुंच गए और ग्रामीणों से चर्चा शुरु कर दी।काफी देर की मशक्कत के बाद ग्रामीण मान गए और जाम खुलवाया गया। इसके बाद युवक का शव जिला अस्पताल लाया गया है। इधर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची।